Income tax raid in Hazaribagh

हजारीबाग में इनकम टैक्स की रेड 22 करोड़ नगद सहित करोडो रुपए के निवेश कि कागजात जप्त ! (Income tax raid in Hazaribagh)

Share
Link copied

Income tax raid in Hazaribagh

काला धन जमाखोरों के खिलाफ आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई हजारीबाग में हुई जहां दिल्ली की आयकर विभाग की टीम ने बड़े कोयला कारोबारी राजेंद्र गुप्ता और तांत्रिक सुरेश भंडारा के ठिकानों पर दबिश दी अहले सुबह आयकर विभाग की शुरू हुई इस कार्रवाई में 22 करोड़ से अधिक कैश मिलने की बात कही जा रही है वहीं करोड़ों के जेवर और निवेश से संबंधित कागजात भी आयकर विभाग द्वारा जप्त किए जाने की बात है

हालांकि आयकर विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई पूरी होने से पहले कुछ भी बताने से इनकार किया इससे पहले अहले सुबह राजेंद्र गुप्ता के खजांची तालाब स्थित आवास पर पहुंची और छापेमारी शुरू की देर रात तक चली इस छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और भारी मात्रा में कैश बरामदगी की बात सामने आई है जिसे गिनने के लिए बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगाया गया है दूसरी ओर आयकर की एक टीम ने देवांगना चौक स्थित सुरेश भंडारा के शादी घर पर भी छापेमारी की वहां भी कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त होने की बात सामने आ रही है राजेंद्र गुप्ता कोयला कारोबारी हैं

इसके अलावा हजारीबाग में दो मॉल होटल लगभग 200 एकड़ जमीन रामगढ़ में नर्सिंग होम के स्वामी बताए जाते हैं इसके साथ ही कई हार्ड कोक फैक्ट्री के भी मालिक बताया जाते हैं राजेंद्र गुप्ता के धंधे में उनके दोनों पुत्र भी साथ में है वही सुरेश भंडारा पेशे से तांत्रिक है लेकिन हाल ही के वर्षों में इन्होंने झांझरिया पुल के पास भव्य शादी घर बनाया था वहां भी इनकम टैक्स के अधिकारियों ने दबिश दी है इनकम टैक्स केस बड़ी कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े व्यवसायियों में हड़कंप मचा है ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow