vidhansabha

झारखण्ड विधानसभा (vidhansabha) का 22वां वर्षगांठ खूब धूमधाम से मनाया गया ,सबकी नजरे हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस पर टिकी रही

Share
Link copied

1.5k viws

 

jharkhand  vidhansabha news

झारखंड विधानसभा का आज 22वां वर्षगांठ खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस ने किया। राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान विधायक सरयू राय, विनोद सिंह, स्पीकर रविंद्र नाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, प्रभारी सचिव विधानसभा सय्यद जावेद हैदर मौजूद रहे।

उत्कृष्ट विधायक के रूप में विनोद सिंह हुए सम्मानित

इस आयोजन में हर साल एक विधायक को सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है। इस वर्ष माले विधायक विनोद सिंह को समारोह में उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया गया ।

इस दौरान हेमंत सोरेन और रमेश बैस ने सभा को सम्बोधित किया और राज्य में विधानसभा को कैसे ठीक ढंग से चलाया जा सके इस पर अपने विचार वयक्त किये।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow