jharkhand 1

रुबिका हत्याकांड : Rubika murder caseदिलदार के पूरे परिवार को फांसी की सजा होना चाहिए पीड़िता की बहन

Rubika murder case

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के साहिबगंज में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड के तर्ज पर हुए हत्याकांड मामले मृतिका रुबिका के परिजन का ब्यान सामने आया है । पिता सूर्या मालतो और बहन शीला पहाड़िन ने चौकाने वाले कई बयान दिया है। पिता ने कहा कि दिलदार के पूरे परिवार को फांसी की सजा होना चाहिए क्योंकि इसमें पूरा परिवार शामिल हैं। वही पैसे के बल पर कानून से छूट जाने का डर भी उनको है। वही बहन शीला बताती हैं कि रबीता की हत्या के बाद अब उनलोगो को भी डर लग रहा है कि उनकी भी हत्या हो सकती हैं।
इधर पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बोरियो थाना में पुलिस छावनी बना दिया है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य को जमा कर रही हैं। आरोपी के पूरे परिवार से पुलिस पूछताछ कर रही हैं।

यहां एक पति द्वारा पर अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को कई टुकड़े करने का मामला समाने आया है। घटना की सूचना शनिवार देर शाम आई थी जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। प्रेमी ने 25 साल की रबिता पहाड़िन नामक महिला की हत्या करने के बाद शव को टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिया। मृतका रबिता पहाड़िन के साथ मो. मुस्तकीम के पुत्र दिलदार अंसारी का कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दिलदार पूर्व से ही शादीशुदा था। इसे लेकर दिलदार के परिजन नाखुश थे। इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी दुमका भी बोरियो पहुंच कर मामले की जानकारी ले रहे हैं।

धारदार हथियार हुआ बरामद
शनिवार की शाम बोरियो संथाली में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे से मानव के पैर का टुकड़ा मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। सूचना मिलने पर रात में ही एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा दल बल के साथ बोरियो थाना पहुंचे। मानव अंग मिलने पर एसपी के नेतृत्व में दिलदार के सभी संबंधियों के यहां छापामारी की गयी। हिरासत में लिए गए दिलदार के स्वजनों की निशानदेही पर मुख्य आरोपित दिलदार के मामा मो. मोईनुल अंसारी के घर से हत्या में प्रयुक्त दो धारदार हथियार बरामद किया गया है। मुख्य आरोपित मो. मोईनुल अंसारी मौके से फरार हो गया। पुलिस को मिले मानव अंश की पहचान के लिए बोरियो सीएचसी प्रभारी डा. सलखु चंद हांसदा, डा. विनोद कुमार बोरियो थाना पहुंचे। चिकित्सकों के दल ने अंगों की पहचान की। एक अंगूली, एक कंधा, एक कूल्हा, एक हाथ, पीठ का निचला हिस्सा, फेफड़ा एवं पेट के अंश मिले हैं, जबकि दो अंगुली एंव पेट का हिस्सा सुबह में आंगनबाड़ी केंद्र बोरियो संथाली से बरामद किया गया।

 

Share via
Share via