श्रद्धा वालकर हत्याकांड के तर्ज पर झारखंड (jharkhand) में आदिवासी बेटी की हत्या ।

श्रद्धा वालकर हत्याकांड के तर्ज पर झारखंड (jharkhand) में आदिवासी बेटी की हत्या ।

Jharkhand murder

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली में श्रद्धा वालकर हत्याकांड की सनसनीखेज घटना से एक तरफ जहां देशभर के लोग अबतक अचंभित है, तो दूसरी तरफ झारखंड के साहिबगंज में एक ऐसी ही वारदात ने फिर से सबको हैरत में डाल दिया है। साहिबगंज के बाेरियो में 25 वर्ष की महिला को पति और उसके घरवालों ने हत्या कर शव के कई टुकड़े किए और फिर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। बोरियो थाना क्षेत्र के गोंडा पहाड़ की पहाड़िया महिला रबिता पहाड़िन की हत्या के आरोपित बोरियो बेल टोला निवासी मो. मुस्तकीम अंसारी, उसकी पत्नी मरियम खातून, पुत्र दिलदार अंसारी और पत्नी गुलेरा, मुस्तकीम के दूसरे पुत्र अमीर अंसारी, महताब अंसारी, पुत्री शारेजा खातून को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

श्रद्धा वालकर हत्याकांड के तर्ज पर झारखंड (jharkhand) में आदिवासी बेटी की हत्या ।
बताया जा रहा है कि मृतका 25 वर्षीय रबिता पहाड़िन के साथ मो. मुस्तकीम के पुत्र दिलदार अंसारी का कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने फिर शादी कर ली। दिलदार पूर्व से ही शादीशुदा था। इसे लेकर दिलदार के परिजन नाखुश थे। घरवालों की नाराजगी के कारण दिलदार रबिता को बोरियो संथाली के हेमंती मुर्मू के मकान में रखता था। यह मकान उसने दो हजार रुपया प्रतिमाह किराए पर लिया था। मकान मालकिन हेमंती ने बताया कि दिलदार मकान किराया दो हजार रुपये दे चुका था। महज पांच-छह दिन ही युवती उसके मकान में किराए पर रही। इसके बाद दिलदार के स्वजन रबिता पहाड़िन को अपने घर बेल टोला ले गए।

बीते शुक्रवार को दिलदार की मां मरियम खातून ने रबिता को अपने भाई मोईनुल अंसारी के घर बोरियो मांझ टोला पहुंचा दिया, जहां उसकी हत्या कर दी गयी। इसके बाद लोहे काटने वाली मशीन से शव को टुकड़े टुकड़े कर अलग-अलग जगह पर फेंक दिया गया। शनिवार को मानव अंग मिलने पर एसपी के नेतृत्व में दिलदार के सभी संबंधियों के यहां छापामारी की गयी। हिरासत में लिए गए दिलदार के स्वजनों की निशानदेही पर मुख्य आरोपित दिलदार के मामा मो. मोईनुल अंसारी के घर से हत्या में प्रयुक्त दो धारदार हथियार बरामद किया गया है।

वहीं मो. मोईनुल अंसारी खुद मौके से फरार हो गया। पुलिस को मिले मानव अंश की पहचान के लिए बोरियो सीएचसी प्रभारी डा. सलखु चंद हांसदा, डा. विनोद कुमार बोरियो थाना पहुंचे। चिकित्सकों के दल ने अंगों की पहचान की। एक अंगूली, एक कंधा, एक कूल्हा, एक हाथ, पीठ का निचला हिस्सा, फेफड़ा एवं पेट के अंश मिले हैं। इस मामले के तार देह व्यापार से भी जुड़ रहे हैं।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now