दिलदार की दूसरी शादी से परिवार नाखुश था हत्या कर शव के 18 टुकड़े किये : झारखंड पुलिस (jharkhand police)

दिलदार की दूसरी शादी से परिवार नाखुश था हत्या कर शव के 18 टुकड़े किये : झारखंड पुलिस (jharkhand police)

Share
Link copied

 

Jharkhand police

झारखंड के साहिबगंज में रुबिका हत्याकांड मामले पुलिस का ब्यान सामने आया।इस मामले में डीआईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि दिलदार की पहले से एक पत्नी थी । और रुबिका से दिलदार ने दूसरी शादी कर ली। जो दिलदार के परिवार वालों को मंजूर नहीं था। जिसको लेकर परिवार में हमेशा विवाद होते रहते थे। इसी शाजिस के तहत पूरा परिवार ने मिलकर उसकी हत्या कर कई टुकड़ों में काट दिया। पुलिस ने अबतक 18 टुकड़ा शरीर का बरामद किया है। जिसे पोस्टमार्डम के लिए भेजा गया है। इस मामले में शामिल लगभग सभी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस हत्या में शामिल हत्यार भी बरामद की है । सभी का अनुसंधान किया जा रहा हैं । जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे आपलोगो को बताया जाएगा। फिलहाल पुलिस हत्या के हर बिंदु पर जांच कर रही हैं।
इधर पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बोरियो थाना में पुलिस छावनी बना दिया है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य को जमा कर रही हैं। आरोपी के पूरे परिवार से पुलिस पूछताछ कर रही हैं।

दिलदार की दूसरी शादी से परिवार नाखुश था हत्या कर शव के 18 टुकड़े किये : झारखंड पुलिस (jharkhand police)

यहां एक पति द्वारा पर अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को कई टुकड़े करने का मामला समाने आया है। घटना की सूचना शनिवार देर शाम आई थी जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। प्रेमी ने 25 साल की रबिता पहाड़िन नामक महिला की हत्या करने के बाद शव को टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिया। मृतका रबिता पहाड़िन के साथ मो. मुस्तकीम के पुत्र दिलदार अंसारी का कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दिलदार पूर्व से ही शादीशुदा था। इसे लेकर दिलदार के परिजन नाखुश था।

दिलदार की दूसरी शादी से परिवार नाखुश था हत्या कर शव के 18 टुकड़े किये : झारखंड पुलिस (jharkhand police)

धारदार हथियार हुआ बरामद
शनिवार की शाम बोरियो संथाली में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे से मानव के पैर का टुकड़ा मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। सूचना मिलने पर रात में ही एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा दल बल के साथ बोरियो थाना पहुंचे। मानव अंग मिलने पर एसपी के नेतृत्व में दिलदार के सभी संबंधियों के यहां छापामारी की गयी। हिरासत में लिए गए दिलदार के स्वजनों की निशानदेही पर मुख्य आरोपित दिलदार के मामा मो. मोईनुल अंसारी के घर से हत्या में प्रयुक्त दो धारदार हथियार बरामद किया गया है। मुख्य आरोपित मो. मोईनुल अंसारी मौके से फरार हो गया। पुलिस को मिले मानव अंश की पहचान के लिए बोरियो सीएचसी प्रभारी डा. सलखु चंद हांसदा, डा. विनोद कुमार बोरियो थाना पहुंचे। चिकित्सकों के दल ने अंगों की पहचान की। एक अंगूली, एक कंधा, एक कूल्हा, एक हाथ, पीठ का निचला हिस्सा, फेफड़ा एवं पेट के अंश मिले हैं, जबकि दो अंगुली एंव पेट का हिस्सा सुबह में आंगनबाड़ी केंद्र बोरियो संथाली से बरामद किया गया।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow