11 साइबर अपराधी गिरफ्तार.

Share
Link copied

Team Drishti,

देवघर : देवघर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हांथ लगी है, देवघर पुलिस नें 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. हाल के दिनों में साइबर अपराधियों की सक्रियता देवघर में काफी बढ़ गयी थी, जिले में साइबर ठगी के कई मामले सामनें आये हैं. देवघर पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करनें में सफलता मिली. गिरफ्तार अपराधियों के पास से 32 मोबाइल 36 सीम कार्ड, 14 पासबुक और एक लेपटॉप समेत 30 हजार रुपया बरामद किया.

11 साइबर अपराधी गिरफ्तार.

पुलिस नें बताया कि देवीपुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों के जुटने की गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार साइबर अपराधी बैंक अधिकारी बन ठगी का रैकेट चलाते थे. साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी से देवघर पुलिस को कुछ राहत अवश्य मिली होगी, क्योंकि हाल के दिनों में साइबर अपराधी की सक्रियता जिले में काफी बढ़ गई थी.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow