Jharkhand Chief Minister Hemant returned to Ranchi by special plane, had reached Delhi regarding the health of Dishom Guru.

Ranchi News :-सेहत में हो रहा है सुधर जल्द रांची लौटेंगे दिशम गुरु शिबू सोरेन

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Prerna  Chourasia

Drishti  Now  Ranchi

राज्यसभा सांसद और झारखंड मुक्ति मोर्चा का सुप्रीमो शिबू सोरेन की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। शिबू सोरेन इस वक्त चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही वह रांची पहुंचेंगे। शिबू सोरेन की से मिलने उनकी बेटी अंजली सोरेन पहुंची थी। पिता के साथ तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, ईश्वर के आशीर्वाद से और आप सभी के प्रेम से बाबा के स्वास्थ्य में काफी सुधार आया है. बाबा का इलाज चेन्नई के अपोलो अस्पताल में चल रहा है. बाबा आप सभी के बीच जल्द ही वापस आयेंगे.

सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद हुए थे अस्पताल में भर्ती
नौ फरवरी को अचानक शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया था डॉक्टरों की सलाह पर शिबू सोरेन चेन्नई रवाना हो गये। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के फेफड़े और किडनी में इंफेक्शन की समस्या है। यहां चिकित्सकों की देखरेख में अब शिबू सोरेन के सेहत में काफी सुधार हो रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी बेटी के द्वारा साझा की गयी तस्वीर पर दिमोश गुरू के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती कई लोगों की प्रतिक्रिया भी है।

कोरोना संक्रमण के बाद सेहत पर दिखने लगा है असर
शिबू सोरेन कोरोना से भी संक्रमित हुए थे। संक्रमित होने तबीयत बिगड़ने लगी तो रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया था। इसके बाद गुरुग्राम के मेदांता में रेफर कर दिया गया था। यहां से पूरी तरह स्वस्थ होकर शिबू सोरेन रांची लौटे थे। कोरोना संक्रमण के बाद शिबू सोरेन की सेहत पर असर दिखने लगा, कई बार उन्हें समस्या हुई लेकिन अब ताजा तस्वीर संकेत दे रही है कि दिशोम गुरू पूरी तरह स्वस्थ होकर रांची लौटेंगे।

 

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via