Holi News:-दो साल बाद बाजार में होली:कपड़ों से लेकर किराना दुकानों में भी जबरदस्त भीड़, भाव नहीं चढ़ने से जमकर हो रही खरीदारी

Holi News:-दो साल बाद बाजार में होली:कपड़ों से लेकर किराना दुकानों में भी जबरदस्त भीड़, भाव नहीं चढ़ने से जमकर हो रही खरीदारी

Share
Link copied

Holi News

Drishti  Now  Ranchi

होली की तैयारी में बाजार भी रंग गया है। त्याेहार का उत्साह बाजाराें में दिखने लगा है। काेराेना के कारण दाे साल बाद इस वर्ष रंगाें के इस त्याेहार पर किसी तरह की बंदिश नहीं है और न ही वायरस का भय। लिहाजा त्योहार मनाने वाले उत्साह से लबरेज हैं और जमकर तैयारी में जुटे हैं। असर बाजार पर स्पष्ट दिख रहा है। काराेबारी भी मानते हैं कि इस बार त्याेहार पर बिकने वाली चीजें की डिमांड बढ़ी है।

कपडे की दुकानें पर रविवार देर रात खरीदारी होती रही। वहीं त्याेहार पर तरह-तरह के बनने वाले पकवान के लिए किराना दुकानदारों के पास कतारें लगी रहीं। खाने-पीने की चीजें के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव है। इसलिए उपभोक्ताओं काे भी राहत है।

होली के स्लोगन लिखी टी-शर्ट की मांग बढ़ी

रंग खेलने के लिए स्लाेगन लिखी टी-शर्ट, शर्ट की खूब डिमांड है। बच्चाें की टी-शर्ट 100-200 ताे पुरुषाें की 250-350 रुपए तक उपलब्ध हैं। हीरापुर स्थित गणेश गारमेंट्स के विक्की ने बताया कि फैंसी कुर्ता-पायजामा की ढेराें वेरायटी है। यह 550 से 3500 रु की रेंज तक है। साड़ियां और फैंसी सलवार सूट की भरमार है। कीमतों में 5-10 फीसदी तका मामूली इजाफा है।

पकवानों में इस्तेमाल होने वाली किसी चीज का नहीं चढ़ा भाव

सामान खुदरा मूल्य सरसों तेल 130-135 रु लीटर रिफाइन 120-125 रु लीटर घी 510-580 रु केजी काजू 600-900 रु केजी किशमिश 180-280 रु केजी बादाम 620-680 रु केजी बेसन 68-70 रु केजी मैदा 55-60 रु केजी सूजी 25-26 रु केजी चीनी 35-38 रु केजी चना (झाड़) 40 रु. केजी हरा चना (साबूत) 320-380 रु केजी कटहल 40-60 रु केजी

जानिए, क्या कहते हैं कारोबारी

ड्राई फ्रूट काराेबारी विकास कंधवे का कहना है कि ड्राई फ्रूट्स के भाव महीनेभर से स्थिर है। डिमांड बेहतर है। एक सप्ताह में सामान्य से दाे से तीन गुना तक अधिक डिमांड बढ़ी है। तेल काराेबारी जीतेंद्र अग्रवाल ने बताया कि तेल-रिफाइन के भाव में गिरावट दर्ज हुई है।

त्याेहार के कारण सामान्य से दाेगुना अधिक डिमांड है। दाे साल के बाद इस वर्ष काराेबार बेहतर है। खाद्यान्न काराेबारी श्याम अग्रवाल ने बताया कि सूजी, बेसन के भाव में कमी आई है। अधिकतर के भाव लगभग दाे माह से स्थिर है। किसी भी खाद्य उत्पाद की कीमत में तेजी दर्ज नहीं की गई है।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow