Asam News:-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान पर उड़ान भरेंगी।

Asam News:-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान पर उड़ान भरेंगी।

Share
Link copied

Asam News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट में 30 मिनट की सॉर्टी की। सुखोई जेट ने सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर टेक ऑफ किया। और 11 बजकर 38 मिनट पर लैंड किया। सुखोई में उड़ान भरने वाली वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने भी सुखोई में उड़ान भरी थी।

एयरफोर्स ने जानकारी दी कि एयरक्राफ्ट को 106 स्क्वाड्रन कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया। उड़ान से पहले उन्हें एयरक्राफ्ट और भारतीय वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमता के बारे में बताया गया।

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने बनाए थे दो रिकॉर्ड
मुर्मू से पहले देश की 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी। सुखोई में उड़ान भरकर प्रतिभा पाटिल ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। पहला- सुखोई में उड़ान भरने वाली किसी देश की पहली महिला राष्ट्रपति। दूसरा- किसी देश की सबसे उम्रदराज महिला। प्रतिभा पाटिल तब 74 साल की थीं। उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है।

प्रतिभा पाटिल से पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति रहने के दौरान 8 जून 2006 में सुखोई से उड़ान भर चुके हैं। वे ऐसा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति थे। प्रतिभा पाटिल ने उनके बाद सुखोई से उड़ान भरी। अब द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली तीसरी राष्ट्रपति हो गई हैं।

निर्मला सीतारमण ने 2018 में सुखोई ​​​30MKI में उड़ान भरी थी
निर्मला सीतारमण ने 17 जनवरी 2018 में सुखोई 30MKI में उड़ान भरी थी, उस समय वे रक्षा मंत्री थीं। देश के सबसे एडवांस फाइटर जेट सुखोई में उड़ान भरने वाली वह पहली महिला बन गई थीं। उन्होंने जोधपुर एयरबेस से 2100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले सुखोई 30MKI से 8 हजार मीटर से ज्यादा ऊंची उड़ान भरी थी। वे करीब 45 मिनट आसमान में रहीं थीं।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow