Jamshedpur News:-जमशेदपुर में झंडे पर विवाद, हिंसा के बाद इंटरनेट बंद:दो गुटों में पत्थरबाजी और फायरिंग; धारा 144 लागू, सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया
झारखंड के जमशेदपुर में झंडा विवाद पर दो दिन के तनाव के बाद सोमवार को हालात काबू में हैं। सुरक्षा बलों ने सुबह कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक में फ्लैग मार्च किया। पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर इंटरनेट बंद कर दिया। इस बीच, पुलिस ने अब तक 60 लोगों को अरेस्ट किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रविवार देर रात इस इलाके में फिर माहौल बिगड़ गया। दो गुटों में जमकर पथराव हुआ। मामला बिगड़ा तो एक गुट ने पुलिस पर भी पत्थर फेंके। करीब 8 राउंड फायरिंग भी की। जवाब में पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की। पत्थरबाजी में ट्रैफिक DSP कमल किशोर समेत कई पुलिस वाले घायल हो गए।
सिटी एसपी के.विजयशंकर ने बताया कि भाजपा नेता अभय सिंह को रविवार को जमशेदपुर में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अबतक कुल 57 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 120 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।
दरअसल, शनिवार की रात रामनवमी के झंडे के खंभे में मांस का टुकड़ा मिलने को लेकर रविवार रात हनुमान मंदिर में हिंदु संगठनों की बैठक हो रही थी। इसी दौरान एक गुट ने मंदिर में बैठक कर रहे लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। तीन घंटे तक बवाल हुआ।
प्रशासन ने क्या कहा
उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रख रहा है। अपील है कि किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

















