Ranchi News:-झारखण्ड का वर्तमान भविष्य दोनों ही खराब कर रही है अभी की सरकार:- सुदेश महतो

Ranchi News:-झारखण्ड का वर्तमान भविष्य दोनों ही खराब कर रही है अभी की सरकार:- सुदेश महतो

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के वर्तमान और भविष्य दोनों को बर्बाद कर रही है। मौजूदा सरकार सवा तीन वर्षों से सिर्फ बातें कर रही है। राज्य में साढ़े तीन लाख से अधिक पद रिक्त हैं, जिसमें दो लाख के करीब शिक्षकों के पद हैं। इससे राज्य की शिक्षा व्यवस्था तथा सरकार की मानसिकता का आकलन आसानी के साथ किया जा सकता है।

सुदेश महतो रविवार काे हरमू, रांची स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि विधि विभाग के स्पष्ट मंतव्य के बावजूद सरकार ने स्थानीय नीति और आरक्षण के मुद्दे का राजनीतिकरण कर दिया। यह झारखंड की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है, जनादेश के साथ धोखा है। इस अवसर पर कई अधिवक्ताओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन्होंने ली आजसू की सदस्यता : वीर विजय प्रधान, विनय कुमार सिन्हा, शिव प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, संदीप कुमार वर्णवाल, अमन कुमार सिंह, विद्याशंकर, विक्रमा चौधरी, राकेश चौधरी, अभिषेक कुमार, सलील सिधांशु, अभिषेक कुमार, प्रेम उपाध्याय, राजेश सिंह, जोजो प्रफुल, वादब अंसारी, शिवप्रसाद महतो, प्रमोद मिश्रा, रिजवाना परवीन, पशु चिकित्सक डॉ. मीनू शरण व डॉ. संजय कुमार शाश्वत आदि।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow