Weather News:-गर्मी की तपिश आज से होगी कम , बारिश के आसार ,40 से गिरेगा पारा

Weather News:-गर्मी की तपिश आज से होगी कम , बारिश के आसार ,40 से गिरेगा पारा

Share
Link copied

Weather News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

राजधानी में भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। करीब 10 दिनों से चल रहे गर्म हवा के थपेड़े (हीटवेव) की जगह आसमान से राहत की बूंदे बरसने वाली हैं। झारखंड में टर्फ लाइन गुजरने से मौसम का मिजाज बदला है। गुरुवार को जहां दिन में 39.2 डिग्री तापमान रहने से तेज गर्मी लगी, लू भी चली, लेकिन शाम होते ही बादल छाने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश के कारण ठंडी हवा चली। इससे तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, अगले पांच दिनों रांची व आसपास लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अधिकतम पारा में दो से चार डिग्री तक गिरावट आएगी। पारा 36 डिग्री तक पहुंच सकता है।

पूर्वानुमान… रांची का पारा 36 से 38 पहुंचने के आसार

माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि 21 से 25 अप्रैल तक बारिश हाेने के साथ ही 30 से 40 किमी की स्पीड से हवा चलने की संभावना है। वहीं गर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम तापमान 36 से 38 और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

लगातार बिजली कटौती से परेशान लोगों को गुरुवार को राहत मिली। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से 400 मेगावाट अतिरिक्त बिजली लेकर राज्यभर में बिजली आपूर्ति की गई। रांची को फुल लोड 320 मेगावाट बिजली दी गई, जिससे कहीं लोड शेडिंग की नौबत नहीं आई। ऊर्जा संचरण के एमडी केके वर्मा ने बताया कि रांची में पीक आवर के दौरान डिमांड के अनुरूप बिजली सप्लाई की गई, जिससे कहीं संकट नहीं हुआ।

कहीं लोकल फॉल्ट तो तुरंत दूर करें : केके वर्मा

ऊर्जा संचरण के एमडी केके वर्मा ने वितरण क्षेत्र के सभी जीएम और ईई को आदेश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में खुद नजर रखें। कहीं कोई लोकल फॉल्ट या अन्य परेशानी आती है तो उसे अविलंब दूर करने का प्रयास करें।

बूटी जलागार में लो वोल्टेज, 50 हजार को समय से पानी नहीं

लो वोल्टेज की वजह से रूक्का और बूटी जलापूर्ति केंद्र व अन्य जलापूर्ति केंद्रों से पंपिंग कार्य एक सप्ताह से बाधित है। इस कारण पूरे शहर में अनियमित जलापूर्ति हो रही है। करीब 50 हजार लोगों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है। पेयजल विभाग ने बिजली विभाग को लो वोल्टेज दूर करने के लिए पत्र लिखा है।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

 

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow