ed

ED:- छापेमारी में ईडी को मिले जमीन से जुड़े साक्ष्य, आईएएस छवि रंजन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

ED

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने जमीन घोटाले मामले में 26 अप्रैल को रांची और जमशेदपुर में 5 ठिकानों पर छापा मारा था। इसमें बड़ी संख्या में जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं। ईडी ने अब विपिन सिंह, रवि सिंह भाटिया, श्याम सिंह, शेखर कुशवाहा और प्रियरंजन सहाय को समन कर अगले हफ्ते पूछताछ के लिए बुलाया है।

ईडी ने आईएएस छवि रंजन को प्रॉपर्टी डिटेल के साथ एक मई बुलाया है। वहीं, विपिन सिंह को चार मई को पूछताछ के लिए बुलाया है। रवि सिंह भाटिया व श्याम सिंह को छवि रंजन का बेहद करीबी बताया गया है। रांची के बजरा मौजा की एक जमीन को कानून से परे जाकर तत्कालीन उपायुक्त रांची छवि रंजन ने उपरोक्त दोनों करीबियों को कब्जा दिलाया था। हालांकि, यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। अब ईडी ने छवि रंजन के विरुद्ध घेरा कसना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि छवि रंजन की मुश्किलें बढ़ेंगी। उनके विरुद्ध साक्ष्यों का पुलिंदा तैयार हो रहा है।

सभी आरोपियों की रिमांड खत्म, जेल भेजे गए

ईडी ने 13 अप्रैल को रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद 7 आरोपियों बड़गाई अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, प्रदीप बागची, अफसर अली उर्फ अफ्सू खान, इम्तियाज अहमद, मोहम्मद सद्दाम हुसैन व तल्हा खान को गिरफ्तार किया था। ईडी ने इन्हें 12 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की। गुरुवार को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद आरोपियों को विशेष कोर्ट में प्रस्तुत किया। यहां से सभी को होटवार जेल भेज दिया गया।

एक आरोपी फैयाज खान को 3 दिन पहले ही जेल जा चुका है। रिमांड पर आरोपियों ने आईएएस छवि रंजन के विरुद्ध कई अहम जानकारियां दी हैं। आरोपियों ने बताया है कि छवि रंजन ने ही उन्हें कहा था कि वे जमीन का धंधा करें, उन्हें वे सहयोग करेंगे। सेना के कब्जे वाली जमीन की वर्ष 2021 में रजिस्ट्री मामले में भी यह साबित हो चुका है कि तत्कालीन उपायुक्त छवि रंजन के कहने पर ही वह रजिस्ट्री हुई थी। तत्कालीन रजिस्ट्रार ने डीड पर लिख दिया था कि उपायुक्त के आदेश से रजिस्ट्री हो रही है।

Share via
Share via