ED:-जमीन घोटाले मामले में लगभग 10 घंटे पूछताछ के बाद बहार आये पूर्व डीसी छवि रंजन , दुबारा बुलाया जा सकता ईडी कार्यालय

ED:-जमीन घोटाले मामले में लगभग 10 घंटे पूछताछ के बाद बहार आये पूर्व डीसी छवि रंजन , दुबारा बुलाया जा सकता ईडी कार्यालय

Share
Link copied

ED

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

आर्मी जमीन घोटाला मामले में आज आइएएस छवि रंजन से ईडी ने लगभग 10 घंटे पूछताछ की है। वे सुबह साढ़े 10 बजे के करीब हिनू स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच गए थे। पूछताछ के बाद अभी वे ऑफिस से बाहर निकले और अपनी गाड़ी में बैठ चले गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। इधर ईडी सूत्रों की माने तो उनसे जमीन घोटाले को लेकर तमाम सवाल किए गए हैं। हालांकि ईडी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ी तो उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
इसलिए बुलाए गए थे ईडी ऑफिस
रांची में आर्मी की जमीन को गलत तरीके से बेचा गया है। इसके लिए गलत कागजात प्रोड्यूश किए गए हैं। इस जमीन घोटाले में आइएएस छवि रंजन की संलिप्तता ईडी ने पायी है। ईडी ने 13 अप्रैल को इसी आर्मी जमीन घोटाला मामले में आईएएस अधिकारी छवि रंजन, अंचल अधिकारी मनोज कुमार सहित जमीन के कारोबार से जुड़े 18 लोगों के कुल 21 ठिकानों पर छापा मारा था। छापामारी के दायरे में झारखंड के 18, बिहार के एक और पश्चिम बंगाल के दो ठिकाने शामिल हैं।
दो समन के बाद भी नहीं हुए थे हाजिर
ईडी ने छवि रंजन को दो समन भेजे थे। लेकिन वे दोनों समन के बाद भी हाजिर नहीं हुए थे। ईडी ने उन्हें तीसरा समन भेजा और किसी भी हाल में ईडी कार्यालय में हाजिरी लगाने को कहा था। जिसके बाद वे आज ईडी कार्यालय पहुंचे और सवालों के जवाब दिए। पहले दो बार के समन में उन्होंने पितृत्व अवकाश में रहने की बात कही थी। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से ईडी से दो हफ्ते का समय मांगा था, लेकिन ईडी ने उसे स्वीकार नहीं किया। जिसके बाद उन्हें हाजिर होना पड़ा।
एक को जेल, छह को फिर मिला रिमांड
सेना के कब्जे वाली जमीन की हेराफेरी करने के मामले में गिरफ्तार 7 आरोपियों को ईडी आज फिर से दोबारा पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। जहां विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में फिर से इस मामले की सुनवाई हुई। इसके बाद 6 आरोपियों को अदालत ने 3 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। जबकि 1 को जेल भेज दिया है। आज सभी 7 आरोपियों की रिमांड अवधि खत्म हो रही थी। सात आरोपियों में आरोपी फैयाज खान को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow