Ranchi News :-सुबह से चल रहे है डोरंडा आवास में छापेमारी , के बाद ईडी कार्यालय लाये गए उदय शंकर , मोबाइल समेत कई दस्तावेज किये जब्त

Ranchi News :-सुबह से चल रहे है डोरंडा आवास में छापेमारी , के बाद ईडी कार्यालय लाये गए उदय शंकर , मोबाइल समेत कई दस्तावेज किये जब्त

Share
Link copied

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के आप्त सचिव उदय शंकर को ईडी के अधिकारी अभी अपने साथ ईडी ऑफिस लाए हैं। आज सुबह से आप्त सचिव उदय शंकर के डोरंडा स्थित आवास में ईडी छापेमारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम दो गाड़ी में बैठ सुबह छह बजे ही उनके आवास पर पहुंच गयी थी। उनके यहां सुबह से ही छापेमारी चल रही थी। छापेमारी पूरी होने के बाद ईडी के अधिकारी अपने साथ उन्हें हिनू क्षेत्रीय कार्यालय ले लाए हैं।
कई दस्तावेज भी किए जब्त
बताया जा रहा है कि उदय शंकर के यहां जमीन से संबंधित शिकायत मिलने के बाद छापेमारी की गयी है। ईडी ने आज जांच के दौरान उनके यहां से मोबाइल और जमीन से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दस्तावेजों की जांच और मोबाइल डेटा की जांच के बाद कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक उदयशंकर के मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण जानकारी ईडी को हाथ लगा है। इसकी जांच करने के लिए उदयशंकर को ईडी ऑफिस लाया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow