Ranchi News:-'द स्टोरी झारखण्ड' के एक पोस्टर जारी कर सोशल मीडिया पे लिखा की -कवर पोस्टर किरदारों की बस एक झांकी है, इंतजार कीजिए कई नाम अभी बाकी है

Ranchi News:-‘द स्टोरी झारखण्ड’ के एक पोस्टर जारी कर सोशल मीडिया पे लिखा की -कवर पोस्टर किरदारों की बस एक झांकी है, इंतजार कीजिए कई नाम अभी बाकी है

Share
Link copied

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

राज्य में लगातार चल रही ईडी की जांच, कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक से पूछताछ और गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी हेमंत सोरेन की सरकार को घेर रहे हैं। कभी सवालों के जवाब देने के लिए उन्हें चैलेंज करते हैं तो कभी जनता से मिलने वाले जवाब का इंतजार करने को कहते हैं।

अब एक बार फिर बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर हेमंत सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने अपने फेसबुक पर एक पोस्टर जारी की है। इस पोस्टर में उन्होंने उन 10 लोगों के नाम जारी किए हैं जो इन दिनों ईडी की रडार में है। कुछ को ईडी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है तो कईयों से अब भी पूछताछ कर रही है। बाबूलाल मरांडी ने इसे ‘द झारखंड स्टोरी’ : करप्शन के किरदार नाम दिया है। उन्होंने लिखा है कि ये कवर पोस्टर किरदारों की बस एक झांकी है। इंतजार कीजिए..बाकि किरदारों के नाम आने बाकि है।

ज्योतिषियों की सलाह पर गरीबों को खिचड़ी खिला रहे
बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि झारखंड में लोगों की गाढ़ी कमाई और गरीबों का खून चूसने वाले कुछ भ्रष्ट अधिकारी, सत्ता संरक्षित और पोषित दलाल लुटेरे अब ईडी की कार्रवाई से बचने के लिए रांची से दिल्ली तक ज्योतिषों के चक्कर काट रहे हैं। सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचार की मलाई खाने और झारखंड के ग़रीबों, दलित-आदिवासियों का खून चूसने के बाद अब ज्योतिषियों की सलाह पर गरीबों को खिचड़ी खिला रहे हैं।
अधिकारियों को जनता की आह लगी
भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने फेसबुक में लिखा है कि इन भ्रष्टाचारियों पर साढ़े साती नहीं बल्कि झारखंड की गरीब जनता की आह से वक्र दृष्टि लगी है। जिसका कोई ज्योतिषीय उपाय नहीं है। अब बोया बबूल तो आम कहां से होए। इनका भविष्य सबको पता है। जल्द ही इनका राजयोग अब कारावास योग में बदलने वाला है।
पापों का प्रायश्चित करिए
उन्होंने अधिकारियों को सलाह भी दी है। लिखा है कि इनके आगे का समय अब आरामदेह केबिन से निकल कर अब होटवार जेल वाले कमरों में कटेगी। मेरी सलाह मानिए अब झाड़ फूंक, तंतर मंतर, ज्योतिषियों के जादू-टोना के चक्कर में पड़ने की बजाय अपने पापों का प्रायश्चित करिए। गरीबों की गाढ़ी कमाई लौटाइए। लूटी गई पाई-पाई का हिसाब के साथ जनता को सच बताइए तो शायद इसी से पाप का बोझ कुछ हल्का हो जाए।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow