RANCHI

RANCHI: राज्य में आदिवासियों की हत्या और बलात्कार पर BJP ने विधानसभा के बाहर CM के इस्तीफे की मांग की

Share
Link copied

Ranchi : झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन भी BJP ने विधानसभा के बाहर CM  के इस्तीफे की मांग की . BJP विधायकों ने राज्य में आदिवासियों की हत्या और बलात्कार के लिए राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए सीएम हेमंत सोरेन से इस्तीफा देने की मांग की. थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरियों को झारखंड के मूल निवासियों के लिए आरक्षित करने की मांग की. सुभाष मुंडा हत्याकांड की जांच, नियोजन नीति को स्पष्ट करने, झारखंड को सुखाड़ और अकाल क्षेत्र घोषित करने समेत कई मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर विधायकों ने प्रदर्शन किया.

मॉनसून सत्र के चौथे दिन सदन के बाहर I.N.D.I.A घटक दल के विधायकों ने भी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया. इंडिया के विधायकों का कहना है कि केंद्र सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील है. झारखंड सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि पिछले वर्ष राज्य सरकार ने 226 सूखाग्रस्त ब्लॉक की सूची केंद्र सरकार को सौंपी थी और राज्य सरकार ने अपनी तरफ से सभी किसानों को 3500 रुपये भी दिये थे. लेकिन केंद्र सरकार की ओर से जो लाभ किसानों को मिलने वाला था वह अब तक नहीं मिला. उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों को सूखा राहत कोष की राशि अविलंब देने की मांग की.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow