BJP NEWS

Ranchi: वृक्षारोपण राष्ट्र सेवा है…..बाबूलाल मरांडी

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Mon, 04 Sep 2023 12:31 PM (IST)

 

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत कूचू ग्राम के पुराना तालाब बगीचा में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू उपस्थित थे।

 मरांडी ने चंदन एवम कल्प वृक्ष के पौधे को लगाया।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति परंपरा महान है।हमने धरती को माता माना है। और धरती माता की सबसे बड़ी सेवा पहाड़,जंगल नदियां,पेड़ पौधे का संरक्षण है।उन्होंने कहा कि यह सब धरती का श्रृंगार है। वृक्षारोपण करके हम धरती माता भारत माता की शोभा में चार चांद लगा देते हैं।उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण राष्ट्र सेवा है,मां भारती की सेवा है।

मरांडी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के कार्यकर्ता केवल राजनितिक गतिविधियां ही नहीं चलाते बल्कि समाज सेवा जुड़े विभिन्न प्रकल्पों में बढ़चढकर भाग लेते हैं।उन्होंने प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू जी को अमृत वाटिका निर्माण केलिए शुभकामनाएं दी।तथा सभी कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम को बढ़ाने का का आह्वान किया।

मरांडी का स्वागत करते हुए प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने उन्हें अंगवस्त्र, मां दुर्गा की प्रतिमा एवम पौधा भेंट किया। साहू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नए उत्साह जोश का संचार हुआ है।

उन्होंने कहा कि देश के आजादी का अमृत काल चल रहा है और प्रधानमंत्री जी ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र की अमृत बेला में अमृत वाटिका निर्माण का आह्वान किया है। जिसे पूरा करना सभी कार्यकर्ताओं का धर्म है।उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने केलिए श्री मरांडी का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,अमरनाथ चौधरी, अनिल टाइगर ,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow