Ranchi

Ranchi : झामुमो,कांग्रेस और राजद ने लगातार झारखंड की भावनाओं से खेला : बाबूलाल मरांडी*

Ranchi :परिवार और पैसे केलिए राजनीति कर रही हेमंत सरकार….बाबूलाल मरांडी*

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्य को अपराध,भ्रष्टाचार और दलाल से मुक्त बनाने का दिलाया संकल्प*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज अपनी 58वीं संकल्प सभा को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर
ऊटारी में संबोधित किया।

उन्होंने अपने आक्रामक अंदाज पर हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा किया। राज्य में अपराध,भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाया तथा राज्य में ठप्प विकास कार्य,बेरोजगारी,खनिज संसाधन,जमीन बालू,अनाज की लूट,महिला उत्पीड़न को उजागर किया।

मरांडी ने कहा कि झामुमो कांग्रेस और राजद की तिकड़ी ने वर्षों से झारखंड की जनता और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया। झारखंड आंदोलन को बेचा और खरीदा। और जनता को दिग्भ्रमित कर जब सत्ता पाई तो राज्य के खनिज,जमीन ,बालू पत्थर को लूटने की कोई कसर नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा कि आज राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त है।रोज लूट,हत्या,अपहरण ,डकैती की घटनाएं हो रही।राज्य में बहन बेटियां घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। अपराधी घर में उन्हें जलाकर मार दे रहे,बेटियों को टुकड़ों में काट दिया गया।
कहा कि पिछले 6महीनो में 23 व्यापारियों की हत्या हुई है जिसमे 9ने तो पुलिस को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एसआईटी गठित कर जिम्मेवार और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ऐसा नही करते तो भाजपा की सरकार में इसकी उच्चस्तरीय जांच कराकर कारवाई होगी।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की जिम्मेवारी संभालने वाली पुलिस को आज मुख्यमंत्री ने वसूली में लगा दिया है। वे अपराधी को नहीं पकड़ते ,केवल वसूली में लगे करते हैं।
उन्होंने कहा कि आज राज्य के कोयला,लोहा,पत्थर की लूट मची है। 2013में जब हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने तबसे इन्होंने राज्य के बालू घाटों को मुंबई,दिल्ली के दलालों के हाथों बेच दिया। राज्य के लोगों को घर बनाने का भी बालू महंगी कीमत पर मिल रहा।जबकि भाजपा सरकार में राज्य के लोगों को अपने निर्माण केलिए बालू मुफ्त मिलता था।

उन्होंने कहा कि आज थाना ब्लॉक अंचल सभी कार्यालय की बोली लगती है।पदाधिकारी मोबाइल की तरह पद पोस्ट को रिचार्ज कराते हैं इसलिए छोटा से छोटा काम भी बिना पैसे का नही होता । आय प्रमाण पत्र,राशन कार्ड या मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे लगते हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के मामले रोज उजागर हो रहे।कई दलाल बिचौलिए,बड़े पदाधिकारी जेल में हैं और अब मुख्यमंत्री की बारी है। ईडी बार बार बुला रही और मुख्यमंत्री भाग रहे। पहले बोलते थे शिबू सोरेन का बेटा हूं डरने वाला नही हूं ।हेमंत है तो हिम्मत है लेकिन अब हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में दौड़ रहे।

उन्होंने कहा कि गरीबों की जमीन लूटी है,गरीबों का अनाज लूट कर तिजोरी भरी है।कितने दिन भागेंगे जाना तो पड़ेगा ही।

उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी विकास दिखता है वो सब भाजपा सरकार की देन है।चाहे बाबूलाल मरांडी,अर्जुन मुंडा या रघुवर दास की सरकार रही ,विकास के कार्य हुए। सड़क, पुल पुलिया,बिजली ,हाईवे, अस्पताल ,एम्स ,एयरपोर्ट सब भाजपा सरकार की देन है।

उन्होंने कहा केंद्र में अटल जी की सरकार ने विकास यात्रा प्रारंभ की उसे तेजी से आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गांव,गरीब,किसान,मजदूर महिला सशक्तिकरण केलिए संकल्पित है।
आज गरीबों को पक्का घर,शौचालय,गैस सिलेंडर,चूल्हा सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
आयुष्मान योजना से 5लाख तक की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
जनघन खाता के माध्यम से पूरा पैसा गरीबों के खाते में जा रहा। 5किलो अनाज मुफ्त दिए जा रहे। किसान सम्मान निधि के माध्यम से प्रतिवर्ष किसानों के खाते में 6हजार रुपए भेजे जा रहे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने रक्षा बंधन के अवसर पर 200सौ रुपए और कल 100रूपया और गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दिए। मोदी सरकार ने लोकसभा विधानसभा चुनावों में महिलाओं केलिए 33%आरक्षण की व्यवस्था की।

उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से अब गांव के पारंपरिक हुनर को बढ़ावा देने केलिए 13हजार करोड़ की व्यवस्था की गई है।जिसमे प्रशिक्षण, उपयोगी औजारों की किट और 3लाख तक के लोन की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में गांव गरीब किसान मजदूर महिला सभी मजबूत करने की लगातार कोशिश हो रही दूसरी ओर देश भर के भ्रष्टाचारी और उनके संरक्षक एक जुट होकर मोदी को हटाने में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी मोदी को हटाने केलिए एकजुट हो रहे और जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने केलिए एकजुट हो रही।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनते ही भवनाथपुर के तुलसीदामर माइंस को चालू कराया जाएगा। सिंचाई की सुविधा को सुनिश्चित किया जायेगा।

मरांडी ने जनसमूह से 2024में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने एवम राज्य में भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।

Share via
Share via