राजधानी रांची मे EVM मोबाइल प्रदर्शन वैन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

राजधानी रांची मे EVM मोबाइल प्रदर्शन वैन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

विधानसभा चुनाव को देखते हुए जागरूकता वाहन किया गया रवाना…

राजधानी रांची मे EVM मोबाइल प्रदर्शन वैन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ
Awareness program launched by EVM mobile demonstration van in capital Ranchi

14 जागरूकता वाहन को किया गया रवाना

राजधानी रांची मे EVM मोबाइल प्रदर्शन वैन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव कि आहट के साथ ही प्रसाशन की तैयारियां भी तेज हो गई है….. चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से EVM/ VVPAT संबंधी जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसके तहत 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए जागरूकता रथ रवाना किया गया। रांची विधानसभा के RO सह SDO उत्कर्ष कुमार, ADM लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वरनाथ आलोक व अन्य ने हरी झंडी दिखाकर ईवीएम मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन को रवाना किया। सभी डेमोंसट्रेशन वैन में एक-एक एलइडी लगाई गई है….. जिसके जरिए मतदाताओं को वोट करने से संबंधित VVPAT और ईवीएम को लेकर जागरूक किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाना है। मामले की जानकारी देते हुए रांची विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर (RO) उत्कर्ष कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जागरूकता के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया है। सभी विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर यह जागरूकता रथ जाएगी। लोगों की शंका और उन्हें जो जानकारी चाहिए वह लिया जा सकता है। उत्कर्ष ने कहा कि BLO और सुपरवाइजर की जिम्मेवारी है कि रथ को गांव-पंचायत के प्रमुख जगह पर लगवा कर लोगों को जागरूक करने का काम करें। लोगों की शंकाओं का समय पर निवारण हो जाए ताकि आगामी विधानसभा चुनाव अच्छे से हो। बता दें की रांची लोकसभा अंतर्गत सात विधानसभा आते है। इनमे रांची ,हटिया ,सिल्ली ,मांडर,तमाड़,कांके और खिजरी। इसीलिए इन सभी विधानसभा क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से संबंधित लोगों को जागरूक किया जा रहा है….