Bodies of two youths recovered from a pit in the capital Ranchi, weapons also found, police engaged in investigation.

सरायकेला में पशु तस्कर धराया ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले।

Share
Link copied

सरायकेला में पशु तस्कर धराया ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले।

Theft in the residence of BCCL employee, thieves make away with household goods.
Theft in the residence of BCCL employee, thieves make away with household goods.

सरायकेला: सरायकेला में पशु तस्करी कर ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़कर सरायकेला थाना को सौंपा। सरायकेला थाना अंतर्गत नई पुलिया के समीप गुरुवार की देर शाम ग्रामीणों ने पशु तस्करी कर रहे एक वाहन का पीछा करते हुए उसे पकड़कर वाहन सहित चालक विश्वजीत दलाई को सरायकेला पुलिस के हवाले कर दिया है।पुलिस ने वाहन चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।जानकारी देते हुए सरायकेला थाना प्रभारी सतीश वर्नवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ग्रामीणों ने एक वाहन को पकड़ा है। वाहन पर छ: बैल लदे हुए हैं। सूचना पर नई पुलिया पहुंची पुलिस ने जब वाहन चालक डांगरडिहा निवासी विश्वजीत दलाई से बैल से संबंधित कागजात की मांग की तो उसके द्वारा कोई कागजात उपलब्ध नही करवाया गया।इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर वाहन संख्या JH05DD- 2047 को जप्त करते हुए सभी बैल के साथ थाना लेकर आई और वाहन चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow