राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का हुआ समापन झारखंड राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए मौजूद।

राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का हुआ समापन झारखंड राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए मौजूद।

Share
Link copied

राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का हुआ समापन झारखंड राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए मौजूद।

National Khadi and Saras Festival concluded with Jharkhand Governor present as chief guest.
National Khadi and Saras Festival concluded with Jharkhand Governor present as chief guest.

रांची के मोरहाबादी मैदान मे गत बीस दिसंबर से चल रहे राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का आज समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शिल्पकारों को शुभकामनायें दी। खादी सह सरस महोत्सव की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगता है, कि इसके समापन से ठीक एक दिन पहले सोमवार को बीस हजार से अधिक लोगों ने मेले का भ्रमण किया.मेले मे लगभग सौ से अधिक स्टॉल लगे थे जहाँ लोगों ने जमकर खरीदारी की, और मेले मे आयोजित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जी भरकर लुत्फ़ उठाया।

राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का हुआ समापन झारखंड राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए मौजूद।

अपने सम्बोधन मे राज्यपाल ने कहा कि खादी हमारी विरासत और संस्कृति का अहम् हिस्सा है,और यह देश की आजादी के संघर्षों की भी याद दिलाता है।इस दौरान वहां मौजूद राज्य के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हर हाथ को काम देने का सपना खादी से ही पूरा होगा।

राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का हुआ समापन झारखंड राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए मौजूद।

सरस महोत्सव के समापन कार्यक्रम मे राज्यसभा सदस्य महुआ माजी भी मौजूद थी। उन्होंने कहा कि खादी से जुड़े उद्योगों मे बड़ी संख्या मे राज्य की महिलाएं भी जुड़ी है। उन्होंने कहा कि खादी को बढ़ावा देने से महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow