झारखंड में ठंड से मिलेगी राहत, चार डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान
झारखंड में ठंड से मिलेगी राहत, चार डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

झारखंड में न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी
झारखंड में फिर करवट लेगी मौसम
वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखेगा झारखंड में
वहीं राज्य का अधिकतम तापमान पश्चिम सिंहभूम में 31 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा
वहीं राज्य में सबसे कम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस झारखंड के खूंटी जिले में रिकॉर्ड किया गया।
रांची: झारखंड वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है खबर मौसम से है राजधानी रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों के लोगो को अब ठंड से राहत मिलने जा रही।झारखंड में फिर मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है कई क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिख सकता है ऐसे में आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंड से राहत मिलेगी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 जनवरी को आसमान साफ रहेगा तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी होगी 22 से लेकर 24 जनवरी तक राज्य के उत्तरी भाग अंतर्गत आने वाले पलामू गढ़वा चतरा कोडरमा लातेहार और लोहरदगा क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहेंगे..वही मौसम विभाग के अनुसा रांची में अगले 5 दिनों तक आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी होगी।

















