झारखंड के मौसम में बदलाव का दौर जारी, बारिश के आसार
झारखंड के मौसम में बदलाव का दौर जारी, बारिश के आसार
झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में भी मौसम में बदलाव का दौर जारी हैं. जहां सुबह और शाम में ठंड का एहसास हो रहा है तो वहीं दोपहर में गर्मी महसूस हो रही है। इस बीच आने वाले दिनों में झारखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग को माने तो झारखंड में फिर मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी को दक्षिण पूर्वी हिस्से में और 20 फरवरी को दक्षिण और निकटवर्ती मध्य भागों में बारिश होने की संभावना हैं. जबकि 22 फरवरी को भी कई इलाकों में तेज गर्जन के साथ वज्रपात होने का भी संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 29 और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.


















