A review meeting of the Education Department was held under the chairmanship of Simdega Deputy Commissioner Ajay Kumar Singh.

सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की हुई समीक्षात्मक बैठक।

सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की हुई समीक्षात्मक बैठक।

A review meeting of the Education Department was held under the chairmanship of Simdega Deputy Commissioner Ajay Kumar Singh.
A review meeting of the Education Department was held under the chairmanship of Simdega Deputy Commissioner Ajay Kumar Singh.
मध्याह्न भोजन में सरकार के निर्देशों का शत प्रतिशत करें पालन: उपायुक्त 

सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में समग्र शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खेलो झारखंड एक्सपेंडिचर, इको क्लब एक्सपेंडिचर, विद्यालय में बच्चों की इनरोलमेंट, पोषाक, डिजिटल शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं झारखंड आवश्यक विद्यालय में सत्र 2024-25 का नामांकन, आउट ऑफ स्कूली बच्चों, छात्रवृति व मध्याह्न भोजन से संबंधित समीक्षा की गयी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने वर्तमान में जिला अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत संचालित मध्याह्न भोजन व यूनिफॉर्म डिस्ट्रीब्यूशन के संबंध में जानकारी दी। उपायुक्त ने जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में मध्याह्नभोजन के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश बीआरपी, सीआरपी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को दिया। वित्तीय वर्ष 2024 -25 में ड्रेस वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। बताया गया कि इस दौरान पूरे जिले में 71% बच्चों के बीच ड्रेस का वितरण किया गया है। उपायुक्त ने शत प्रतिशत बच्चों के बीच यथाशीघ्र ड्रेस का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यू डायस 2024-25 पोर्टल में 1लाख 21 हजार 804 बच्चों का एनरोलमेंट है। उपायुक्त ने सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का एनरोलमेंट एंट्री पोर्टल पर करने के लिए कहा। एनरोलमेंट के बाद बच्चों का ड्रॉपआउट न हो, इसे सुनिश्चित करने की बात कहीं। कहा कि जितने भी बच्चे ड्रॉप आउट हुए हैं, उनको खोज कर विद्यालय से जोड़ें। के जी वी भी और जे बी ए वाई में सत्र 2024-25 का नामांकन का लक्ष्य कुल – 4725 बच्चों का है, जिसके आलोक में कल 3598 बच्चों का ही विद्यालय में नामांकन हुआ है। विद्यालय में नामांकन के लिए शेष रिक्त कुल 1127 बच्चों का है। रिक्त को फुलफिल करने के लिए उपायुक्त ने प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य शिक्षा विभाग के कर्मियों को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं झारखंड आवासीय विद्यालय का भ्रमण कर वहां की विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था से अवगत होने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश, शिक्षा अधीक्षक दीपक राम सहित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via