बस चालक को बस में आया हार्ट अटैक लेकिन इसने बचा ली सैकड़ो की जान : देखें वीडियो
यात्रियों के समय पर सीपीआर देने से चालक सुरक्षित
गढ़वा वाहनों में सवार लोगों की जान चालक के हाथ में रहता है। वहीं चालक की जान भी जागरूक यात्री बचा सकते ऐसा ही एक मामला आया ड्राइवर ने जब हार्ट अटैक आने के बाद भी अपने आप को संतुलित रखा और बस को नदी के पुल के बाहर ले जाकर के ब्रेक लगा दे और फिर अचित होकर गिर पड़ा
ड्राइवर को सीपीआर देते लोग
घटना गढ़वा की है। गढ़वा से रांची चलने वाली राजा साहब नामक बस के चालक वीरेंद्र पांडेय को बस चलाते समय ही अचानक हर्ट अटैक आ गया।
इस समय बस की स्पीड 80 थी और बस तहले नदी के पुल क्रॉस कर रही थी। पुल से नदी की गहराई 20-25 फीट की है। बस में 50-60 यात्री सवार थे। चालक महज कुछ सेकेंड में ही पुल पार कर बस साईड में खड़ी कर अचेत हो गया। जागरूक यात्रियों ने चालक की तुरंत पंपिंग कर सांस लौटाई। चिकित्सकों के अनुसार चालक की स्थिति खतरे से बाहर है।
क्या है पूरा मामला ::::: जिला मुख्यालय स्थित रंका मोड़ से राजा साहब बस गढ़वा से रांची के लिए सुबह नौ बजकर 10 मीनट पर खुली थी। जिला मुख्यालय गढ़वा से करीब 13 किलोमीटर की दूरी तय करते करते बस में 50-60 यात्री सवार हो चुके थे। तब बस की 80 की स्पीड थी। बस गढ़वा-शाहपुर सड़क में स्थित तहले नदी पार कर ही रही थी कि अचानक चालक वीरेंद्र पांडेय को हर्ट अटैक आया।
चालक महज पांच-दस सेकेंड के अंदर पुल पार कर सड़क किनारे बस साईड कर स्ट्रेरिंग पर ही अचेतावस्था में पड़ गया। बस के कैबिन में सवार गढ़वा प्रखंड के झूरा गांव निवासी नियमित यात्री मनीष तिवारी ने तत्काल गढ़वा के चिकित्सक डॉ निशांत सिंह से बात की डॉक्टर के निर्देशानुसार राजीव भारद्वाज, उपेंद्र सिंह (कंडक्टर), संतोष कुमार नामक यात्रियों ने चालक के मूंह में मूंह सटाकर सांसें भरनी शुरू कर दी और चेस्ट पर पंपिंग करने लगे। इस दौरान कुछ सेंकेंड के लिए चालक की धमनी और सांसें भी रूकी हुई थी।
जो पंपिंग के कारण चालक की टूट रही सांसें वापस आ गई और वह अचेतावस्था से बाहर आ गया। इसी बीच यात्री मनीष तिवारी ने अपने भाई अमित तिवारी को कार लेकर मौके पर बुलाया जहां से चालक को कार से तत्काल तेज गति से मेदिनीनगर स्थित नारायण सुपर स्पेस्लिटी पहुंचाया गया। वहीं बस को दूसरे व सह चालक लेकर रांची रवाना हो गया।
बोले चिकित्सक :- मेदिनीनगर के नारायण सुपर स्पेस्लिटी अस्पताल के के चिकित्सक डॉ सचिन ने कहा कि चालक को हर्ट अटैक आया था, मगर यात्रियों के समय पर पंपिंग करने से उसकी जान बच सकी है। वहीं गढ़वा के चिकित्सक डॉ निशांत को यात्रियों ने वस्तुस्थिति से अवगत कराया तो उन्होंने भी हर्ट अटैक आने की ही संभावना जताई और पंपिंग करने की सलाह दी थी।
















