झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 98061 पहुंचा.
Team Drishti.
देश दुनिया में कोरोना महामारी विकराल रूप लेता जा रहा है. झारखण्ड की बात करें तो राज्य में कोरोना का आंकड़ा 98061 हजार पहुंच गया है. आज अभी तक झारखण्ड में 647 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई के साथ 619 मरीजों की रिकवरी भी हुई है. आज राज्य भर में 2 मरीजों की मौत हो गई.
झारखण्ड में आज रिपोर्ट के अनुसार जिलावर स्थित रांची से 163, बोकारो से 61, देवघर से 40, धनबाद से 53, दुमका से 4, पूर्वी सिंहभूम से 97, गढ़वा से 7, गिरिडीह से 1, गोड्डा से 6, गुमला से 6, हजारीबाग से 22, जामताड़ा से 34, खूंटी से 6, कोडरमा से 11, लातेहार से 4, लोहरदगा से 47, पाकुड़ से 2, पलामू से 9, रामगढ़ से 10, साहेबगंज से 7, सराईकेला से 17, सिमडेगा से 9, पश्चिमी सिंहभूम से 31 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है.
झारखण्ड में अबतक 98061 पोजिटिव केस, 6206 सक्रिय केस, 91004 मरीज ठीक हुए और 851 मौतें शामिल हैं.

















