झारखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके, बंगाल की खाड़ी रहा केंद्र
झारखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके, बंगाल की खाड़ी रहा केंद्र
पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में आज सुबह सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके साथ ही ओडिशा और झारखंड के भी कुछ जिलों में आज सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.1 बताई गई है। भूकंप से किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन भूकंप की दहशत से लोग घरों से बाहर निकल गए।
ओडिशा के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके
भूकंप के झटके ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर, पुरी, पारादीप, बारीपदा, संबलपुर, अनुगुल, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर और बालेश्वर में महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है।
झारखंड में भी भूकंप के झटके
झारखंड की राजधानी रांची में भी सुबह 6 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि यहां की भूकंप की तीव्रता का रिकॉर्ड अभी सामने नहीं आया है और ना ही इस भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में बताया गया है। कहा जा रहा है कि भूकंप के झटके आज सुबह भारत समेत बांग्लादेश के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए। ओडिशा में भूकंप का केंद्र पुरी से 286 किमी और बरहमपुर से 394 किमी दूर बताया गया है।



















