20250303 171118

झारखंड का बजट नया कीर्तिमान स्थापित करेगा : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता

झारखंड का बजट नया कीर्तिमान स्थापित करेगा : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड की गठबंधन सरकार ने ₹1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का बजट पेश किया है। झारखंड के बजट पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट दूरदर्शी एवं जनहित को ध्यान मे रखते हुए बजट पेश किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 13% अधिक है, यह दर्शाता हैं कि हेमंत सरकार पार्ट 2 का मकसद सिर्फ सरकार चलाना नहीं अपितु जनता तक चल कर सरकारी सुविधा और लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना हैं!

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह बजट एक तरफ झारखंड की सामाजिक कल्याण व्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार, किसानों को कृषि सहायता और मजदूरों के सशक्तिकरण का रोडमैप तैयार करेगा। जबकि दूसरी तरफ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए शिक्षित झारखंड के सपने को भी साकार करेगा, साथ ही हेमंत सरकार पार्ट 1 के तर्ज पर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा, नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण, आधारभूत संरचनाओं की व्यवस्था एवं सुदूर एवं ग्रामीण स्तर तक स्वास्थ्य व्यवस्था को पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह एक संतुलित और विकासोन्मुखी बजट हैं जो झारखंड को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा मे अग्रसर होगा।

Share via
Share via