सांसद दीपक प्रकाश नें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर किया जमकर हमला.

Share
Link copied

Team Drishti

जामताड़ा : दुमका और बेरमो उपचुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे आरोप प्रत्यारोप भी चल रहा है. जामताड़ा पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश दुमका में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में जाने के क्रम में जामताड़ा परिषदन पहुंचें. जहाँ जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान उन्होनें पार्टी पदाधिकारियों संग विधानसभा उपचुनाव पर चर्चा की साथ ही पत्रकारों से बात करने के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर हमला किया.

दीपक प्रकाश ने कहा की हेमंत सोरेन सरकार में लुट की छुट मची है, इस सरकार में सिर्फ ट्रांसफर और पोस्टिंग का उधोग चल रहा है. जो उन्होंने वादा किया था कुछ भी नहीं हुआ है. मुंगेरीलाल के सपने दिखा कर सरकार बना ली, राज्य में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है प्रत्येक दिन हत्या बलत्कार की घटना घट रही है. बेरोजगारी भत्ता किसान ऋण सब गर्त में है. उन्होंने सरकार को ठगबंधन करार दिया है. सतरंज की बिसाद बैठ चुकी है, हेमंत सरकार अब जाने वाला है, इसलिये लालफीता शाही अधिकारियों को आगाह कर रहे है जनता का हित में काम करे, हेमंत सरकार के इसारे पर गैर कानूनी काम न करें.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow