कोरोना वैक्सीन को लेकर जॉइंट जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक.

Share
Link copied

Dinesh, Giridih.

गिरिडीह : कोरोना वैक्सीन को लेकर गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता एक बैठक हुई जिसमें जिले के सिविल सर्जन डॉ ए0 सिन्हा के साथ-साथ डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ के अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में यह चिंतन मंथन किया गया कि अगर कोरोना का  वैक्सीन अगर आ जाता है तो किस प्रकार जनमानस के बीच मुहैया करवाया जाएगा. इन सारे विषयों पर चिंतन मंथन के पश्चात डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ के अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले वैक्सीन को कोरोना योद्धाओं के साथ साथ सरकारी तथा गैर सरकारी चिकित्सीय सेवा में भाग लेने वाले तथा अस्पताल एवं नर्सिंग होम की साफ सफाई करने वाले सफाई कर्मियों देने की प्राथमिकता होगी.

अधिकारियों का  मंतव्य से उपायुक्त गिरिडीह खुश होते हुए गिरिडीह सिविल सर्जन को कई निर्देश दिए तथा जिले के चिकित्सकों, पारा मेडिकल कर्मियों, सफाई कर्मियों का डाटा संधारण का निर्देश दिया. इस दौरान डब्ल्यूएचओ के चिकित्सक डॉ नंदकिशोर दुबे ने कहा कि भारत सरकार के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्रालय का भी यही गाइडलाइन है. जैसे ही भारत में वैक्सीन आएंगे इसकी आपूर्ति शुरू करने की सिस्टम यही रहेगी.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow