राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन का आम्रपाली परियोजना परिचयात्मक मीटिंग सम्पन्न.

Share
Link copied

खलारी, संजय ओझा.

खलारी : राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन का आम्रपाली परियोजना की परिचयात्मक मीटिंग सम्पन्न हो गई. मीटिंग के बाद निम्नलिखित मुद्दे पर संघटन के साथ चर्चा हुई. आपको बताते चलें अभी कुछ दिन पहले ही आम्रपाली के नए परियोजना पदाधिकारी पी एन यादव ने जवाबदेही ली है.

इस बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी कामगारों को आवास दिया जाए,
सभी कांटा घर में पीने का पानी का व्यवस्था कीया जाए, सभी कामगारों को समय पर प्रमोशन दिया जाए और चार सीट को फाइनल किया जाए, माइन्स के लिए जेनरल शिफ्ट में बस दिया जाए, आवास कमीटी बनाया जाए, अस्पताल एवं स्कूल बनाया जाए, कैंटीन को सुचारू रूप से चलाया जाए. इसके साथ ही सभी कामगारों को जुता, टोपी, तौलिया, वाटर बोतल समय पर दिया जाए. विस्थापितों को समय पर नौकरी एवं मुआवजा दिया जाए. विस्थापितों के गांव में बिजली पानी और सड़क दिया जाए सहित कई मांगे रखी गई.

बैठक में प्रबंधन के ओर से परियोजना पदाधिकारी पी एन यादव एवं वरिष्ठ कार्मिक पदाधिकारी एस के जी साहरे उपस्थित थे. युनियन के ओर से सी सी सचिव सह जे सी सी सदस्य श्री ललन प्रसाद सिंह, क्षेत्रीय सचिव मोहम्मद जहुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश्वर नोनीया, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनिंदर सिंह, रवि प्रकाश सिंह सुनील कुमार सिंह, अब्दुल कादिर, उमेश यादव, संजय कुमार, अखिलेश उरांव, महेंद्र उरांव, राकेश विश्वकर्मा, सुरेश सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, रविन्द्र प्रसाद गुप्ता,उरबन डान खाखा,आसिस केसी,परवेज आलम,भानु प्रताप मिश्रा इत्यादि उपस्थित थे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow