राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा को घेरा.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : धुर्वा स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राजद प्रदेश प्रवक्ता सह महासचिव स्मिता लकड़ा ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को बिहार चुनाव और झारखंड उपचुनाव में भाग लेकर गठबंधन को जीत दिलाने की आग्रह किया है. साथ ही उन्होनें कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा लालू यादव के परिवार के ऊपर कटाक्ष करने को लेकर स्मिता लकड़ा ने कड़े शब्दों से निंदा की.

स्मिता नें भाजपा पर ओछी बयानबाजी करनें का आरोप लगाया है, साथ ही उन्होनें कहा कि भाजपा को अपने उपलब्धियों पर इतना भरोसा है तो जनता के समक्ष अपने उपलब्धियों को गिनाएं.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow