बुढ़मू प्रखंड कार्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

बुढ़मू प्रखंड कार्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

Share
Link copied

बुढ़मू प्रखंड कार्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

बुढ़मू प्रखंड कार्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।
International Women’s Day celebrated in Budhmu Block Office.
रिपोर्ट: आशीष प्रसाद

बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन जेएसएलपीएस द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत में, जेएसएलपीएस के द्वारा अतिथियों का स्वागत पत्तों का ताज और अभिनंदन गीत गाकर किया गया। इसके बाद, मुख्य अतिथि सुबोधकांत सहाय ने महिलाओं को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन सरकार की उपलब्धियों और मईया सम्मान योजना के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इस योजना से 2500 रूपया महिलाएं प्रतिमाह लाभान्वित हो रही हैं।

सुबोधकांत सहाय ने जेएसएलपीएस के द्वारा महिला समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की भी सराहना की। विशिष्ट अतिथि सुरेश कुमार बैठा ने भी जेएसएलपीएस की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संगठन महिलाओं को हर समस्या से लड़ने और जागरूकता प्रदान करने का एक मजबूत प्लेटफार्म प्रदान करता है।

इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार, अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा, जिप सदस्य मनोज बाजपेयी, उप प्रमुख हरदेव साहू, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, मुखिया गंगोत्री देवी, विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, सरफराज अहमद, जाकिर हुसैन सहित प्रखंड की सैकड़ों महिला उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow