गढ़वा में पटाखे की दुकान में आग लगने से झूलसने एवं दम घुटने से 5 लोगों की मौत Update

गढ़वा में पटाखे की दुकान में आग लगने से झूलसने एवं दम घुटने से 5 लोगों की मौत Update

Share
Link copied

गढ़वा में पटाखे की दुकान में आग लगने से झूलसने एवं दम घुटने से 5 लोगों की मौत Update

गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना बजार में पटाखे की दुकान में अचानक लगी आग में झुलसने से एवं दम घुटने से पाँच लोगों की मौत हो गई,आनन फानन में स्थानीय लोगों ने सभी लोगों को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था जहाँ सभी लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।

वहीं मृतकों में दुकान संचालक 46 वर्षीय कुश कुमार भंडरिया थाना क्षेत्र के नवका गांव के अजित केशरी उम्र 32 वर्ष नमन केशरी 8 वर्ष गोदरमाना बजार भोला केशरी 7 वर्ष एवं रंका थाना क्षेत्र के बूढाप्रास गांव निवासी शुशीला केरकेटा 14 वर्ष के रूप में पहचान की गई है,

जानकारी के मुताबिक आग अचानक दुकान में रखे पटाखा में लगी उसके बाद अचानक आग विकराल रूप ले लिए वहीं मृतक आग से बचने के लिए दुकान के अन्दर जाकर शटर को बंद कर दिया जिसके बाद दम घुटने एवं आग में झूलसने के दौरान सभी लोगों को मौत हो गई, रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह रंका थाना पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे उसके सदर हॉस्पिटल रामानुजगंज छत्तीशगढ पहुंच चुके हैं!रंका एसडीपीओ ने बताया की प्रथम दृश्टिया पटाखे में आग लगने के कारण हुई पुलिस हर पहलु पर जाँच कर रही है!

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow