हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 का ताज झारखंड ने जीता , झारखंड हॉकी के लिए गर्व की बात

हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 का ताज झारखंड ने जीता , झारखंड हॉकी के लिए गर्व की बात

Share
Link copied

15th हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में हॉकी झारखंड ने हरियाणा को हरियाणा की धरती में पराजित कर पहली बार विजेता बनी

पेनाल्टी शूटआउट में 4=3 गोल से झारखंड टीम जीत हासिल की
इससे पूर्व सीनियर नेशनल में झारखंड टीम 2015 में पहली बार उपविजेता बनी थी

विजेता टीम को हॉकी झारखंड की ओर से 02.00 लाख रूपये देने की अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने घोषणा की

पंचकुला हरियाणा में आयोजित 15th हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 , में झारखण्ड हॉकी टीम ने जीत लिया है । आज फाइनल मैच में हॉकी  हरियाणा को पेनाल्टी शूटआउट में 4=3 गोल से पराजित कर पहली बार विजेता बनी। इससे पूर्व झारखंड टीम 10 वर्ष पहले 2015 में फाइनल पहुंचकर पहली बार उपविजेता बनी थी ।

 

हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 का ताज झारखंड ने जीता , झारखंड हॉकी के लिए गर्व की बात

 

झारखंड अपने चिरप्रतिद्वंदी मेजबान हरियाणा टीम के साथ मैदानी खेल में 01=01 गोल से बराबरी रहे, मैदानी खेल में झारखंड टीम की ओर प्रमोदानी लकड़ा ने गोल की ,जबकि हरियाणा की और से रानी ने और मैच पेनाल्टी शुट आउट में गया। पेनाल्टी शूट आउट में झारखंड टीम की ओर से रजनी केरकेट्टा,निराली कुजूर, बिनिमा धान और कप्तान अलबेला रानी टोप्पो ने गोल की, जबकि सम्मी बड़ा गोल करने में असफल रही । झारखंड टीम का सीनियर नेशनल में पहली बार विजेता होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह पूरी टीम को 02.00 लाख रुपए नगद देने की घोषणा की।

हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 का ताज झारखंड ने जीता , झारखंड हॉकी के लिए गर्व की बात

झारखंड टीम के विजेता होने झारखंड सरकार के माननीय खेल मंत्री श्री सुदीप्य कुमार सोनू,हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह,विजय शंकर सिंह,मनोज कोणबेगी, असरिता लकड़ा, रजनीश कुमार,असुंता लकड़ा, जयंत केरकेट्टा , शशिकांत प्रसाद, सुरजीत झा, अशोक भगत, दसरथ महतो सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई दी है

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow