राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने उत्तर प्रदेश को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया.

राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने उत्तर प्रदेश को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया.

Share
Link copied

सिमडेगा 11वी राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी नेशनल पुरुष चैंपियनशिप झारखंड की टीम पहुंची फाइनल में। 17 से 25 मार्च तक हरियाणा के जींद में आयोजित ग्यारहवीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय पुरुष सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता 2021 में बुधवार को आयोजित हॉकी झारखंड की टीम ने उत्तर प्रदेश को सेमीफाइनल में पेनाल्टी शूटआउट से पराजित किया और 2013 के बाद फाइनल में प्रवेश की है।

मैदानी खेल में दोनों ही टीमें दो-दो गोल पर बराबरी पर थे उसके बाद इनका निर्णय पेनाल्टी शूटआउट में चला गया, फ़िर शूटआउट में झारखंड टीम की ओर से गोलकीपर दुगा मुंडा ने उत्तर प्रदेश के चार गेंद रोककर झारखंड को पहली बार फाइनल में पहुंचाने में प्रमुख भूमिका निभाई। झारखंड टीम की ओर से शूटआउट में दीपक सोरेंग,अमृत तिर्की एवम् रितिक रोशन लाकड़ा ने गोल किया। मैदानी खेल में नमीत डोड्राय एवं अभिषेक तिग्गा गोल किया।

झारखंड टीम दुगा मुंडा, रितिक रोशन लकड़ा, अमित बा, सुखनाथ गुड़िया, नामित डोड राई , निरमेश तिर्की, सुमित बरवा, विशाल लकड़ा, कमलचिक बड़ाईक, अमृत तिर्की , विनीत टोप्पो, दीपक सोरेंग कुलदीप बारला ,एडिशन मींज अभिषेक तिग्गा, असीम एक्का,जेम्स नाग एवं प्रभात समद ,कोच आदम होरो एवम् मैनेजर रोहित कुमार है है। झारखंड टीम का कल फाइनल मेजबान हरियाणा के साथ होगा।

टीम के फाइनल में पंहुचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों एवम् हॉकी सिमडेगा के मनोज कोन बेगी, कमलेशवर माझी,सोहन बड़ाइक, पंखरा सियुस टोप्पो,सुनील तिर्की,बसंत बा,एलशन कीड़ों ,वेदप्रकाश भोक्ता, फादर पॉ लूस बागे, विजय तिर्की, नवीन मीज ,तारिणी कुमारी,प्रतिमा बरवा,प्रतिमा तिर्की,करिश्मा परवार सहित समस्त पदाधिकारियों झारखंड टीम को शुभकामना दी है।

सिमड़ेगा, शम्भू कुमार सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow