20210324 211256

जिले के होमगार्ड जवानों ने किया कार्य बहिष्कार.

जामताड़ा : जामताड़ा जिले के होमगार्ड जवानों ने 24 मार्च बुधवार से कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। होमगार्ड जवानों ने जिले के सभी कार्यालयों के समक्ष जाकर विरोध जताया। होमगार्ड जवान सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि 8 मार्च से रांची में होमगार्ड जवान अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे हुए हैं। लेकिन वर्तमान सरकार की जू तक नहीं हिल रही है और हम लोगों के प्रति किसी भी प्रकार की सोच सरकार की ओर से नहीं दिखाई दे रही है। इसी के तहत पूरे राज्य में 24 मार्च से सभी होमगार्ड जवान कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य बिहार के तर्ज पर होमगार्ड जवानों को और वेतनमान और विभिन्न प्रकार की लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवानों को साल ,छ महीना में एक बार ड्यूटी मिलता है। वह भी जिस की पकड़ मंत्री लेवल पर होती है उन्हें ही ड्यूटी मिलता है। बाकी होमगार्ड जवान बेकार हो जाते हैं । इसकी वजह से आज होमगार्ड जवानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि जब तक हम लोगों की मांग पूरी नहीं होती है तब तक हम लोग कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

Share via
Send this to a friend