VideoCapture 20210324 210244

आदिवासी छात्रों ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी का पुतला फूंका.

जामताड़ा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के द्वारा आदिवासी समाज के प्रति दिए गए बयान को लेकर आदिवासी छात्रों में भारी रोष है। हांथों में तख्ती लिए बाबुलाल मरांडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया और शुभाष चौक पहुंचा जहाँ रैली सभा में तब्दील हो गया। बताते चले कि बीते दिनों बाबूलाल मरांडी ने आदिवासी समाज को जन्म से ही हिंदू है जैसे बयान देते आ रहे हैं। इसी बयान को लेकर छात्रों ने आक्रोशित होकर जामताड़ा इंदिरा चौक में बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मौके पर उबीलाल टूडु ने कहा कि बाबूलाल मरांडी विगत कुछ दिनों में जिस तरह से आदिवासी विरोधी बयानबाजी किए हैं कि आदिवासी जन्म से हिंदू है लेकिन हम लोग जन्म से हिंदू नहीं है। क्योंकि हिंदू से हमलोग का सभ्यता बहुत ही अलग है। हिन्दू मूर्ति के पुजारी हैं हम आदिवासी प्रकृति के पुजारी हैं। आदिवासी जन्म से सरना धर्म को मानते आ रहे हैं। इसके बावजूद भी बाबूलाल मरांडी कह रहे कि आदिवासी हिन्दू है और अब फिर से यदि आदिवासी को हिन्दू बताया गया तो उग्र आंदोलन करने के लिये हमलोग आगे आयेंगें।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

Share via
Send this to a friend