बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया.

जामताड़ा : बीते दिन बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाहन पर बेरोजगारी भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई के खिलाफ और बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय की बर्खास्तगी की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने के लिए हजारों की संख्या में राजद कार्यकर्ता पहुंचे थे। जहां इन कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसी के विरोध में जामताड़ा के मिहिजाम में राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नितीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। जिसके बाद नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

मौके पर दिनेश यादव ने कहा की नीतीश कुमार ने बीते दिन विधानसभा घेराव के दौरान राजद कार्यकर्ताओं पर बेहरहमी से लाठीचार्ज करवाया है। जिसका हमलोग घोर निंदा करते हैं। हमारे नेता तेजस्वी यादव का मांग था बिहार में जो बेरोजगारी है उनलोगों को रोजगार सरकार उपलब्ध कराए सरकार। जनता के माँग को उठाने वाले के खिलाफ यह बहुत घिनोना काम है। प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह के आह्वान पर हमलोग सी एम नितीश कुमार का पुतला दहन किया। मोके पर राजद प्रदेश सचिव सतपाल यादव, अनिक यादव, टिशू सिंह, उत्तम सिन्हा, शिबू पासवान, पप्पू यादव, दिलीप कुमार, सुधीर कुमार, अंजन यादव, मैना यादव, रंजन यादव, मुनिरका यादव आदी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow