कुख्यात अपराधी भानु माझी और आर्म्स पैडलर राकेश मंडल उर्फ पकौड़ी गिरफ्तार

कुख्यात अपराधी भानु माझी और आर्म्स पैडलर राकेश मंडल उर्फ पकौड़ी गिरफ्तार

कुख्यात अपराधी भानु माझी और आर्म्स पैडलर राकेश मंडल उर्फ पकौड़ी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गंगाधर पांडेय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जमशेदपुर के कदमा पुलिस ने कुख्यात अपराधी भानु माझी और आर्म्स पैडलर राकेश मंडल उर्फ पकौड़ी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल, दो देसी कट्टा और आठ गोली बरामद किया है.

कुख्यात अपराधी भानु माझी और आर्म्स पैडलर राकेश मंडल उर्फ पकौड़ी गिरफ्तार

सोमवार को एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उलीयान गुरुद्वारा के पीछे भानु माझी हथियार के लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए बैठा है.

कुख्यात अपराधी भानु माझी और आर्म्स पैडलर राकेश मंडल उर्फ पकौड़ी गिरफ्तार

इसके बाद एक टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान भानु के पास से दो हथियार और तीन गोली बरामद की गई. पूछताछ में भानु ने बताया कि उसने राकेश से हथियार खरीदा था.

कुख्यात अपराधी भानु माझी और आर्म्स पैडलर राकेश मंडल उर्फ पकौड़ी गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने राकेश को भी गिरफ्तार किया. पुलिस ने जब राकेश के घर की तलाशी ली तो घर के पीछे से पुलिस ने दो और हथियार बरामद किया. राकेश ने पीछे एक पेड़ के नीच हथियार छिपाकर रखा था. पूछताछ में यह बात सामने आई कि भानु ने हथियार के लिए 30 हजार रुपए एडवांस दिए थे. बाकी के रुपए बाद में देने वाला था.

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित भाजपा के 18 नेताओं को हाई कोर्ट से बड़ी राहत जानिए क्या है मामला

उन्होंने बताया कि भानु माझी कई बार हत्या और रंगदारी मांगने के मामले में जेल जा चुका है. उसके खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है. आखिरी बार अक्टूबर 2023 में पुलिस ने उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जेल में उसपर सीसीए के तहत कार्रवाई भी की गई थी. हालांकि वह 28 जनवरी को जमानत पर बाहर आया था. पुलिस उसे तड़ीपार करने की कार्रवाई कर रही थी. इसी दौरान दोनों हथियार के साथ गिरफ्तर कर लिया गया जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now