20201021 205731 1

16 पुलिस उपाधीक्षक अधिकारियों का हुआ तबादला.

Team Drishti.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड सरकार गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के 16 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया है. जानिए कौन कहां गए.

* रांची के कोतवाली पुलिस उपाधीक्षक अजीत कुमार विमल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया.

* शशि प्रकाश अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर पाकुड़ को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची के पद पर पदास्थापित किया गया.

* नवनीत एंथोनी हेम्ब्रम पुलिस उपाधीक्षक झा.स.पु. 1, रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया.

* मुकेश कुमार पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था धनबाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.

* नवीन कुमार सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरी महुआ गिरिडीह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.

* केदार नाथ राम पुलिस उपाधीक्षक झा.स.पु – 4 बोकारो को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय चतरा के पद पर पदस्थापित किया गया.

* वरुण देवगम पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चतरा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक झा.स.पु-2 टाटीसिलवे, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.

* अविनाश कुमार पुलिस उपाधीक्षक झा.स.पु -2 टाटीसिल्वे रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया.

* वरुण रजक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा को स्थानंतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक झा.स.पु 1 को रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.

* आनंद मोहन सिंह पुलिस उपाधीक्षक प्रशासन पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय चाईबासा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया.

* अरविंद कुमार सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक झा.स.पु-4 बोकारो के पद पर पदास्थापित किया गया.

* अशोक कुमार सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक प्रशासन पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया.

* निशा मुर्मू पुलिस उपाधीक्षक झा.स.पु-10 होटवार रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था धनबाद के पद पर पदस्थापित किया जाता है.

* नितिन खंडेलवाल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा धनबाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक आईआरबी-4 लातेहार , के पद पर पदस्थापित किया गया.

* आनंद ज्योति मिंज पुलिस उपाधीक्षक झारखंड जगुआर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरी महुआ गिरिडीह के पद पर किया गया.

* मोहम्मद निहालुद्दीन पुलिस उपाधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा धनबाद के किया गया.

तथा वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर अन्य पदाधिकारी का पदस्थापन हो गया है, परंतु उनका अन्यत्र पदस्थापन नहीं हुआ है, वैसे पदाधिकारी पुलिस मुख्यालय में योगदान करेंगे.

Share via
Send this to a friend