Message from Chief Minister Hemant Soren at the 77th state-wide Van Mahotsav: Conservation of water, forests, and land is the key to a prosperous Jharkhand.

77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संदेश, बोले- जल, जंगल और जमीन का संरक्षण ही समृद्ध झारखंड की कुंजी

Message from Chief Minister Hemant Soren at the 77th state-wide Van Mahotsav: Conservation of water, forests, and land is the key to a prosperous Jharkhand.
Message from Chief Minister Hemant Soren at the 77th state-wide Van Mahotsav: Conservation of water, forests, and land is the key to a prosperous Jharkhand.

रांची: खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव-2026 में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज विश्व की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है और इसका असर मानव जीवन के साथ-साथ कृषि, जल संसाधनों, जैव विविधता तथा वन्यजीवों पर भी गंभीर रूप से पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए ही सतत और समृद्ध भविष्य का निर्माण संभव है।

Drishti 04
Advertisement

उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन झारखंड की सबसे बड़ी धरोहर हैं। इनके संरक्षण के बिना राज्य का संतुलित विकास संभव नहीं है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो झारखंड हरियाली के क्षेत्र में मिसाल बन सकता है।

Drishti 03
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वृक्षारोपण के दौरान स्थानीय, फलदार, औषधीय, छायादार और वन्यजीवों के लिए उपयोगी प्रजातियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है और भविष्य में लगाए गए पौधों की स्थिति की स्वयं समीक्षा करेंगे।

Drishti 02
Advertisement

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वन संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सामुदायिक वन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के विभिन्न वन प्रमंडलों के 20 वन मित्रों और समिति प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों का योगदान हरित झारखंड के निर्माण में प्रेरणादायक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभाग के लिए तीन नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Drishti 01
Advertisement

कार्यक्रम में विधायक कल्पना सोरेन, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजीव कुमार, सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now