नए ट्रांसफार्मर से रोशन होंगे जाराटांड़ और भेलवाडीह गांव, विधायक भूषण बाड़ा ने किया उद्घाटन

सिमडेगा: पाकरटांड़ प्रखंड के क्रूसकेला पंचायत अंतर्गत जाराटांड़ और भेलवाडीह गांव में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगाए गए नए ट्रांसफार्मर का विधायक भूषण बाड़ा ने उद्घाटन किया। इस दौरान जिप सदस्य जोसिमा खाखा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा।

जाराटांड़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सिर्फ रोशनी का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और विकास की बुनियाद है। गांवों में बिजली की समस्या दूर करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीणों की जरूरत और मांग के अनुसार क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। जहां ट्रांसफार्मर की जरूरत है, वहां नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं और खराब विद्युत व्यवस्था को भी दुरुस्त कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। बिजली की उपलब्धता से बच्चों की पढ़ाई, किसानों के काम और छोटे व्यवसायों को भी सुविधा मिलेगी। विधायक ने ग्रामीणों से बिजली का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की।

जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि विकास का मतलब सिर्फ शहरों तक सुविधाएं पहुंचाना नहीं, बल्कि सुदूर गांवों में रहने वाले लोगों को भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी। नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से लोगों को राहत मिलेगी और गांव के विकास को गति मिलेगी।

कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष पनवेल लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, दिव्या सोरेंग, सुरेश केरकेट्टा, सैहून एक्का, हालेन टोप्पो, संजय एक्का, मनोज तिर्की, अमर केरकेट्टा, राजन किंडो, नेम्हास एक्का, ईसतोष केरकेट्टा, अमरमणी तिर्की सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। भेलवाडीह में भी विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का, पंचायत अध्यक्ष पनवेल लकड़ा, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, दिव्या सोरेंग, सुरेश केरकेट्टा, रॉबर्ट कुल्लू और पंखड़ासीयूस केरकेट्टा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित
चतरा: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), हजारीबाग की कार्रवाई में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार चतरा अंचल कार्यालय के राजस्व उप निरीक्षक…

पैसों की कमी से नहीं रुकेगी धड़कन, 25 बच्चे निःशुल्क हृदय सर्जरी के लिए कोच्चि रवाना
रांची: गरीब परिवारों के बच्चों के दिल में छेद और गंभीर जन्मजात हृदय रोग का इलाज अब आर्थिक परेशानी के कारण नहीं…
















