Brahma Kumari sisters tied a Rakhi to Chief Minister Hemant Soren and conveyed a message of love, harmony, and purity.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी, दिया प्रेम, सद्भाव और पवित्रता का संदेश

Share
Link copied
Brahma Kumari sisters tied a Rakhi to Chief Minister Hemant Soren and conveyed a message of love, harmony, and purity.
Brahma Kumari sisters tied a Rakhi to Chief Minister Hemant Soren and conveyed a message of love, harmony, and purity.
Deoghar
Advertisement

रांची: झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व निदेशक ब्रह्माकुमारी निर्मला जी ने किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र (राखी) बांधकर शुभकामनाएं दीं।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

ब्रह्माकुमारी निर्मला जी ने सावन मास एवं रक्षाबंधन के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए पवित्रता, प्रेम, भाईचारे, सद्भावना और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने झारखंड की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं। इस अवसर पर सहयोगी इंदु साबू, प्रदीप कुमार और सुनैना कुमारी भी उपस्थित रहे।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ब्रह्माकुमारी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संवर्धन तथा सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रसार के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।