20250325 195329

JSSC-CGL परीक्षा जांच में आठ गिरफ्तार , सभी पुलिस के जवान , बाबूलाल मरांडी ने किया ट्वीट कहा बड़ी मछली को बचाया जा रहा

JSSC-CGL परीक्षा जांच में आठ गिरफ्तार , सभी पुलिस के जवान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड JSSC-CGL परीक्षा को लेकर  एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से कुछ IRB (इंडिया रिजर्व बटालियन) के जवान भी शामिल हैं। इन आरोपियों पर छात्रों को गुमराह कर उनसे उगाही करने का आरोप है। इस गिरफ्तारी JSSC-CGL परीक्षा से जुड़े विवादों को और गहरा दिया ही जो पहले से ही पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोपों से घिरी हुई है। अब फिर से इस परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

अनुसंधान के क्रम  इस गिरोह का तथाकथित सरगना गोरखपुर का निवासी है। जिनकी गिरफ्तारी हुई है

1. कुन्दन कुमार उर्फ मंटू पे०-श्री अवधेश सिंह, सा०-कदियाही, थाना-ओबरा, जिला-औरंगाबाद, राज्य-बिहार। जो आरक्षी-119, आई०आर०बी०-8 (मुख्यालय), गोड्डा में पदस्थापित है।

2. रोबिन कुमार, पे०-श्री लक्ष्मण यादव, सा० खेरवानी, थाना-धनवार, जिला-गिरिडीह, राज्य-झारखण्ड। जो आरक्षी-105, आई0आर0बी0-8, गोड्डा का जवान है. वर्तमान में बोद्दा पिकेट चंदवा लातेहार में प्रतिनियुक्त है।

3. अखिलेश कुमार, पे०-कपिल प्रसाद यादव, सा०-सेहास, थाना-सतगावाँ, जिला-कोडरमा, राज्य-झारखण्ड। जो आरक्षी-578, आई0आर0बी0-8, गोड्डा का जवान है, वर्तमान में बोद्दा पिकेट चंदवा लातेहार में प्रतिनियुक्त है।

4. गौरव कुमार, पे०-निरंजन सिंह, सा०-खुटीकेवाल खूर्द, थाना-हंटरगंज, जिला-चतरा, झारखण्ड । जो आरक्षी-138, आई०आर०बी०-8, गोड्डा का जवान है, वर्तमान में बोद्दा पिकेट चंदवा लातेहार में प्रतिनियुक्त है।

5. अभिलाश कुमार, पे०-स्व० रमेश सिंह, सा०-पिहरा, थाना-गावाँ, जिला-गिरिडीह, झारखण्ड। जो आरक्षी-530, आई०आर०बी०-8, गोड्डा का जवान है, वर्तमान में हुंबू पिकेट, हेरेंज थाना, लातेहार में प्रतिनियुक्त है।

6. राम निवास राय, पे०-स्व० गुप्तेश्वर राय, सा०-बेदाही, थाना-जम्होर, जिला-औरंगाबाद, बिहार। जो आरक्षी-5012553, असम रायफल का जवान है, वर्तमान में लुधियाना, पंजाब में प्रतिनियुक्त है।

7. निवास कुमार राय, पे०-स्व० गुप्तेश्वर राय, सा०-बेदाही, थाना-जम्होर, जिला-औरंगाबाद, बिहार। जो गृह रक्षक सं0-3858, रामगढ़ जिला में होमगार्ड का जवान है।

8. कविराज उर्फ मोटू पिता-धीरेन्द्र राय, ग्राम-बेदाही, थाना जम्होर, जिला-औरंगाबाद, बिहार। जो राम निवास राय का भतीजा है।

इस मामले में बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर मामले की गंभीरता को और गहरा कर दिया है उन्होंने आरोप लगाया है कि अगर पुलिस कांस्टेबल इस मामले में शामिल है तो यह एक छोटी मछली को फसाया गया है ताकि बड़ी मछली इस मामले से बच सके उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि

विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि झारखंड सीआईडी ने जेएसएससी सीजीएल मामले में गोड्डा और गिरिडीह जिले से करीब आठ कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है।

यदि यह सच है, तो यह स्पष्ट हो चुका है कि जेएसएससी सीजीएल में गड़बड़ी हुई है। साथ ही, यह भी स्पष्ट है कि इस बड़े फर्जीवाड़े में सरकार से जुड़े प्रभावशाली लोगों का हाथ हो सकता है। ऐसा लग रहा है कि बड़ी मछलियों को बचाने के लिए छोटी मछलियों को बलि चढ़ाया जा रहा है।

सरकार को तुरंत सीजीएल परीक्षा रद्द कर एक उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए और इस घोटाले में शामिल सफेदपोशों को हिरासत में लेना चाहिए।

पृष्ठभूमि और विवाद

JSSC-CGL (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग – संयुक्त स्नातक स्तरीय) परीक्षा झारखंड में सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्रमुख भर्ती परीक्षा है। यह परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को राज्य भर में हुई थी, जिसमें करीब 3 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। हालांकि, परीक्षा शुरू होने से पहले ही कई केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सील टूटी हुई पाई गई, जिसके बाद पेपर लीक के आरोप लगने शुरू हो गए। छात्रों ने इसकी पारदर्शिता पर सवाल उठाए और परीक्षा रद्द करने की मांग की। इसके जवाब में सरकार ने इंटरनेट सेवाएं भी कुछ घंटों के लिए बंद कर दी थीं, जिसे विपक्ष ने घोटाले को छिपाने की कोशिश करार दिया था । 
Share via
Share via