लखनऊ के नबाबों ने खेली शानदार पारी... हैदराबाद के निज़ाम को उसी के मैदान में पिलाया पानी

लखनऊ के नबाबों ने खेली शानदार पारी… हैदराबाद के निज़ाम को उसी के मैदान में पिलाया पानी

Share
Link copied

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में लखनऊ सुपरजायंटस ने पहली जीत दर्ज की। लखनऊ सुपरजायंट ने सनराइजर्स हैदराबाद को उन्हीं के होमग्राउंड में 5 विकेट से हरा दिया। 34 रन देकर 4 विकेट लेने वाले शार्दूल ठाकुर प्लेयर आफ द मैच रहे।

राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ ने बॉलिंग चुनी। हैदराबाद ने 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। ट्रैविस हेड ने 47 और अनिकेत वर्मा ने 36 रन बनाए। लखनऊ ने 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। निकोलस पूरन ने 70 और मिचेल मार्श ने 52 रन बनाए। हैदराबाद से कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow