दुमका के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 16 वर्षीय शादीशुदा लड़की की हत्या, आंख निकाली गई

दुमका के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 16 वर्षीय शादीशुदा लड़की की हत्या, आंख निकाली गई

Share
Link copied

झारखंड के दुमका जिले से अत्यंत ही दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक युवती की हत्या करने के बाद उसकी आंखें निकाली गई ।  हत्यारे ने लड़की के साथ बर्बरता की हद तक घटना को अंजाम दिया । यह घटना दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बांकी जोड़ पंचायत में हुई । यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित इलाका है,  । बताया जाता है की 16 वर्षीय एक शादीशुदा लड़की बीते शुक्रवार से लापता थी । आज उसका शव नदी किनारे  मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान हो चुकी है। उसकी मां से पूछताछ में पता चला कि किशोरी की शादी हो चुकी थी और वह शुक्रवार से लापता थी। मां ने बताया कि उसकी बेटी की बेरहमी से हत्या की गई और उसकी एक आंख निकाल ली गई। इस जघन्य घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तफ्तीश में जुट गई है। अभी तक हत्यारे के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow