आतंकी कसाब को जिंदा पकड़ने वाले वीर तुकाराम ओंबले का बनेगा स्मारक, महाराष्ट्र सरकार ने लिया फैसला

आतंकी कसाब को जिंदा पकड़ने वाले वीर तुकाराम ओंबले का बनेगा स्मारक, महाराष्ट्र सरकार ने लिया फैसला

Share
Link copied

महाराष्ट्र सरकार ने शहीद पुलिसकर्मी तुकाराम ओंबले के सम्मान में एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने उनके नाम पर सतारा जिले के केडंबे गांव में भव्य स्मारक बनाने जा रही है। इस परियोजना के लिए 13.46 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। सरकार ने पहली किश्त के तौर पर 2.70 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।

बता दें कि 26 नवंबर 2008 की रात मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों में 166 लोग मारे गए थे, जबकि सैकड़ों घायल हुए थे। इस हमले को अंजाम देने आए आतंकियों में से सिर्फ अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था, जिसे पकड़ने में तुकाराम ओंबले की अहम भूमिका रही थी।

तुकाराम ओम्बले एक बहादुर पुलिसकर्मी थे, जो मुंबई पुलिस में ASI के पद पर कार्यरत थे। उनका जन्म महाराष्ट्र के सातारा जिले के एक छोटे से गांव केदाम्बे में हुआ था। वे पहले भारतीय सेना में थे जिसके बाद 1991 में मुंबई पुलिस में शामिल हुए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow