टीयर गैस के धुएं से स्कूली बच्चों की तबियत बिगड़ी, रांची पुलिस कर रही थी मॉक ड्रिल

टीयर गैस के धुएं से स्कूली बच्चों की तबियत बिगड़ी, रांची पुलिस कर रही थी मॉक ड्रिल

Share
Link copied

न्यू पुलिस लाइन में रांची पुलिस की मॉक ड्रिल के दौरान टीयर गैस के धुएं से स्कूली बच्चों की तबियत बिगड़ गई हैं। जिससे 2 बच्चियों को रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. जहां उनका इलाज चल रहा हैं। फिलहाल उनकी स्थित खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बता दें कि न्यू पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। न्यू पुलिस लाइन के ठीक बगल में एक स्कूल है जहां बच्चे पढ़ रहे थे। इस दौरान टीयर गैस का धुआं स्कूल में चला गया और बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। दो बच्चों की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थित ठीक है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow